चाय की दुकान की रसोई

Written by

in

मस्तम मूंग की दाल बनाने की विधि –

एक कटोरी दाल लीजिये! उसको ठीक से धोकर, प्रेशर कुकर में डाल दीजिये!
दो कटोरी पानी, थोडा सा नमक और हल्दी दाल कर, एक सीटी आने तक माध्यम आंच पर रखिये!

एक सीटी के बाद गैस पर से हटा दीजिये…और भाप निकलने तक इंतज़ार कीजिये! फिर प्रेशर कुकर का ढक्कन हटा कर, धीमी आंच पर दल को पकने दीजिये!

एक बड़ा प्याज लीजिये और उसके छोटे छोटे छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये! थोडी सी ताज़ी अदरक और लहसुन लेकर उसके भी छोटे छोटे छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये! एक बर्नर पर भारी तले का कोई बर्तन लेकर थोडा सा तेल या घी गरम कर लीजिये…तेल गरम होने पर थोडा सा जीरा दाल कर भूनिए! कुछ ५ सेकंड बाद प्याज दाल दीजिये! और फिर कुछ देर में अदरक और लहसुन भी डालिए! थोडा भून-ने के बाद हरी मिर्च के कुछ टुकड़े भी डालिए!

थोडा सा गरम मसाला डालिए और कुछ देर भूनिए! प्याज भूरी हो जाने पर, उबलती हुई दाल में डालिए… स्वादानुसार नमक डालिए| १० मिनट तक पकाइए! १५ या २० मिनट भी पका सकते हैं…

दाल को सूंघ कर देखिये… अच्छी खुशबू आ रही हो तो ज़रा सी चख कर देखिये! नहीं आ रही हो तो भी चख कर देखिये! और मसाला या नमक ठीक करिए!!!

२०-३० मिनट में मस्त दाल तैयार!!!!

ताज़ी रोटी या परांठे के साथ परोसिये!!! और ऐश कीजिये| मज़ा आए तो ठीक, ना आए तो दो दिन बाद फिर से कोशिश कीजिये!

Comments

  1. Jas Bhambra Avatar
    Jas Bhambra
  2. Reeta Skeeter Avatar
    Reeta Skeeter
  3. joy....lmao Avatar
    joy….lmao
  4. Jas Bhambra Avatar
    Jas Bhambra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *