Tag: works

  • नया साल

    नए साल में सोच रहा हूँ के पैसा नहीं समय कमाऊंगा !
    दो चार दिन खाली बैठूं , पर जहाँ दिल लगे वहाँ वक़्त बिताउंगा।

    कभी आसमां देखूंगा और कभी तारे गिनते गिनते सो जाउंगा
    कभी बारिश हो रही होगी तो पानी में भीगने से नहीं शरमाउंगा।

  • Just Like that…

    मेरे हाथों से आती तेरी खुश्बू से तेरे होने का एहसास होता है…
    तेरे संग बिताया एक लम्हा बाकी सब लम्हों से ख़ास होता है ।

  • रोज़ी रोटी

    कल वो खाते थे , आज ये खाते हैं .. ज़्यादातर लोग बस येही गाना गाते हैं

    सुबह से शुरू होता है ये किस्सा, रात तक खा पीकर सो जाते हैं
    पर ये सोचिये के ये साले भ्रष्ट नेता हमारे ही चुनाव से आते हैं
    वोटिंग के दिन छुट्टी मनाकर और उसके बाद हर रोज़ नेताओं को गालियाँ खिलाकर
    आप और हम आखिर क्या पाते हैं?
    क्या इस-से नेता सुधर जाते हैं?
    या फिर हम आगे बड़ जाते हैं ?
    फिर रात होगी फिर सब सो जायेंगे। सुबह उठ कर फिर वही कार्यक्रम अपनाएंगे
    अखबार पड़ेंगे समाचार देखेंगे और नेताओं को गालियाँ सुनायेंगे
    फिर अपनी रोज़ी रोटी के चक्कर में सब भूल जायेंगे!
  • दीवार

    दुनिया से खुद को बांटने के लिए मैंने एक दीवार बनाई
    ईंटे कम थी इस लिए चार दीवारी बन नहीं पाई
    दीवार के इस तरफ खड़े है तीन वकील
    घड़ी, कैलंडर और आईना
    मैं जब कहता हूँ की वक्त रुक गया है तो तीनो बहस करने लगते है
    दीवार के उस तरफ दुनियावाले है जो दिन रात दीवार पर मूतते रहते है
    मुझे कहीं भी चैन नहीं
    एक तरफ दलीलों से लड़ता मेरा सपना है
    और दूसरी तरफ बदबू भरी हकीक़त –धुर्जटा

  • बारिश

    आज बारिश ने आने की कोशिश तो की थी

    शाम में मौसम ने रिम्झिमाने की कोशिश तो की थी

     
    दो चार बूदें और बस फिर कुछ नहीं 
    थोडा और रुक जाओ, हमने समझाने की कोशिश तो की थी 
  • ज्ञानचंद दोहेवाले

    मन में बात न छुपाइये, मन हो जाता भारी |

    दोस्तों से मिलिए, दिल से बोलिए, छोड़िये चिंता सारी ||
  • ShE !!!

    she was beautiful…
    he was the silent one…

    he loved her…
    she did not even know…

    she was happy…
    he knew she was getting married…

    he was sad…
    she was excited…

    and then.. he woke up…
    it was 5 o’clock of that winter morning… he was dreaming…

    the dream was true…