Tag: hindi

  • हैशटैग आपबीती !

    क्या मार्किट में एक नया फ़ोन आया है ?

    मस्त नए फीचर्स वाला?

    बड़ी स्क्रीन बड़ी बैटरी छोटा साइज और ऐसे 50 नए फीचर जिनका पूरी दुनिया इंतज़ार कर रही थी?

    क्या आपका बोनस आने वाला है?

    क्या आप नया फ़ोन लेने के लिए तड़प रहे हैं?

    क्या आपने अपने 3-4 व्हाट्सएप्प ग्रुप्स पर अच्छे से रिसर्च करके, दोस्तों का टाइम ख़राब करके , फ़ोन फाइनल भी कर लिया है?

    क्या आपने बीवी का अप्रूवल भी ले लिया है?

    तो देर किस बात की?

    पर रुकिए!!!!!! पहले एक बार पुराने फ़ोन का कवर चेंज करके देखिये (एंड्राइड हो तो थीम भी बदल दीजिये) कुछ पुरानी एप्प्स डिलीट करके नयी डाल लीजिये !

    शायद आपकी दिमागी हालत पर कुछ फरक पड़े!

    3 महीने बाद फिर यही करेंगे ! नमस्कार!

     

  • Ghar ghar ki kahani

    प्रिय मित्रों!

    यदि आपको अपना घर छोटा लगता है, नियमित रूप से एक सप्ताह घर में झाड़ू पोंछा करें! बड़ा लगने लगेगा।

  • ज्ञानचंद दोहेवाले

    पोथी पड़ पड़ जग मुआ पंडित भया न कोई
    लेटेस्ट सेल्फ-हेल्प बुक पड़े सो पंडित होए ॥

  • नया साल

    नए साल में सोच रहा हूँ के पैसा नहीं समय कमाऊंगा !
    दो चार दिन खाली बैठूं , पर जहाँ दिल लगे वहाँ वक़्त बिताउंगा।

    कभी आसमां देखूंगा और कभी तारे गिनते गिनते सो जाउंगा
    कभी बारिश हो रही होगी तो पानी में भीगने से नहीं शरमाउंगा।

  • Just Like that…

    मेरे हाथों से आती तेरी खुश्बू से तेरे होने का एहसास होता है…
    तेरे संग बिताया एक लम्हा बाकी सब लम्हों से ख़ास होता है ।

  • रोज़ी रोटी

    कल वो खाते थे , आज ये खाते हैं .. ज़्यादातर लोग बस येही गाना गाते हैं

    सुबह से शुरू होता है ये किस्सा, रात तक खा पीकर सो जाते हैं
    पर ये सोचिये के ये साले भ्रष्ट नेता हमारे ही चुनाव से आते हैं
    वोटिंग के दिन छुट्टी मनाकर और उसके बाद हर रोज़ नेताओं को गालियाँ खिलाकर
    आप और हम आखिर क्या पाते हैं?
    क्या इस-से नेता सुधर जाते हैं?
    या फिर हम आगे बड़ जाते हैं ?
    फिर रात होगी फिर सब सो जायेंगे। सुबह उठ कर फिर वही कार्यक्रम अपनाएंगे
    अखबार पड़ेंगे समाचार देखेंगे और नेताओं को गालियाँ सुनायेंगे
    फिर अपनी रोज़ी रोटी के चक्कर में सब भूल जायेंगे!
  • दीवार

    दुनिया से खुद को बांटने के लिए मैंने एक दीवार बनाई
    ईंटे कम थी इस लिए चार दीवारी बन नहीं पाई
    दीवार के इस तरफ खड़े है तीन वकील
    घड़ी, कैलंडर और आईना
    मैं जब कहता हूँ की वक्त रुक गया है तो तीनो बहस करने लगते है
    दीवार के उस तरफ दुनियावाले है जो दिन रात दीवार पर मूतते रहते है
    मुझे कहीं भी चैन नहीं
    एक तरफ दलीलों से लड़ता मेरा सपना है
    और दूसरी तरफ बदबू भरी हकीक़त –धुर्जटा

  • बारिश

    आज बारिश ने आने की कोशिश तो की थी

    शाम में मौसम ने रिम्झिमाने की कोशिश तो की थी

     
    दो चार बूदें और बस फिर कुछ नहीं 
    थोडा और रुक जाओ, हमने समझाने की कोशिश तो की थी 
  • Kabir ke Dohe

    A few days ago I had posted about Kabir by Abeeda…Have been listening to that album a lot, and today was listening to Kabir by Jagjit Singh..

    While listening to Abida was a soulful experience, when I hear Kabir by Jagjit, its more calm and peaceful! The same words, but such a different experience and feeling… Here are a few words that I captured while I was listening to the album…

    माँगन मरण सामान है मत कोई मांगो भीख
    माँगन से मरना भला, ये सतगुरु की सीख

    काशी काबा एक है, एक है राम रहीम
    मैदा एक पकवान बहुत, बैठ कबिरा जीम

    अच्छे दिन पीछे गए, हरी से किया न हेत
    अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत

    दुःख में सुमिरन सब करे, सुख में करे न कोई
    जो सुख में सुमिरन करे, दुःख काहे को होए

    ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोये
    औरो को शीतल करे, आपहू शीतल होए

    बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर
    पंछी को छाया नहीं, फल लागे अति दूर

    दुर्लभ मानुष जन्म है, होए न दूजी बार
    पका फल जो गिर पड़ा, लगे न दूजी बार

  • हम दीवानों की क्या हस्ती (Hum Deewano ki kya hasti)

    Meghna had given this poem to me on a piece of paper back in college… I found it a few weeks ago again, while cleaning up… and now thought of putting it at Chai ki Dukaan too! Poems and Chai could be a deadly combination actually! As far as I remember a lot of our creative work back in college took place while we were having tea at a Chai ki Dukaan “up the hill across the road down the street” from college… beautiful days!

    हम दीवानों की क्या हस्ती,
    हम आज यहाँ कल वहां चले
    मस्ती का आलम साथ चला,
    हम धूल उडाते जहाँ चले

    आए बनकर उल्लास अभी
    आँसू बनकर बह चले अभी,
    सब कहते ही रह गए,
    अरे तुम कैसे आए, कहाँ चले?

    किस ओर चले? यह मत पूछो,
    चलना है, बस इसलिए चले,
    जग से उसका कुछ लिए चले,
    जग को अपना कुछ दिए चले।

    दो बात कही, दो बात सुनी,
    कुछ हँसे और फिर कुछ रोये,
    छक कर सुख दुःख घूंटों को
    हम एक भाव से पिए चले।

    हम भिखमंगों की दुनिया में
    स्वछंद लुटा कर प्यार चले,
    हम एक निशानी सी उर पर,
    ले असफलता का भार चले

    हम मान रहित, अपमान रहित
    जी भरकर खुलकर खेल चुके,
    हम हँसते हँसते आज यहाँ
    प्राणों की बाजी हार चले!

    हम भला बुरा सब भूल चुके,
    नतमस्तक हो मुख मोड़ चले,
    अभिशाप उठाकर होठों पर
    वरदान दृगों से छोड़ चले

    अब अपना और पराया क्या?
    आबाद रहे रुकने वाले!
    हम स्वयं बंधे थे,
    और स्वयं हम अपने बंधन तोड़ चले!

     – भगवतीचरण वर्मा

    The photograph was taken at Iskon Temple, Vrindavan